फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाल मेला में बच्चों ने लगाए स्टॉल, अभिभावकों ने चखा स्वाद

विज्ञापन
फोटो-40-प्रमाण पत्र दिखाते बच्चे। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मसवानी मोहल्ला स्थित फजलुर रहमान इंग्लिश स्कूल में शनिवार को बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए गए। यहां अभिभावकों ने व्यंजन का स्वाद लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान, मिसाइल, जल-चक्र, जल शोधन संयंत्र, सौर ऊर्जा व सौर मंडल जैसे आकर्षक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गए। यह माॅडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। इसके बाद कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, प्रबंधक मो. नसीम खान, प्रिंसिपल सैयद निदा खान मो. आसिफ, हुमायू, आरिफ गुड्डा, शादाब, एहसान खान, कासिम अली समेत अन्य मौजूद रहे।

फोटो-40-प्रमाण पत्र दिखाते बच्चे। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें