फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर में करंट उतरने से बच्चे की मौत

Fri, 07 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोधरौली निवासी उमेश रैदास मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में वृद्ध पिता कल्लू की देखरेख में पत्नी विमला, बेटे अनुराग (5) व प्रिंस (2) रहते थे। शुक्रवार को विमला छोटे बेटे प्रिंस को लेकर सर्पदंश की सूचना पर ननद सुशीला को देखने सरसौल (कानपुर) गई थी।
विज्ञापन


अनुराग रामआसरे मेमोरियल स्कूल में एलकेजी का छात्र था। बाबा कल्लू ने बताया कि अनुराग खेलते-खेलते अपने चाचा दिनेश के चल रहे कूलर के पास पहुंच गया। चूहे ने अंदर तार काट दिया था, इससे कूलर में करंट उतर आया। कूलर छूते ही अनुराग करंट की चपेट में आ गया।

उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मां और परिवार के अन्य लोग रोते-बिलखते गांव पहुंचे। बच्चे का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके पिता का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें