फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टरों की भिड़ंत में चार महिलाओं की मौत

Fri, 07 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में भिड़े ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी रामप्रताप सिंह चौहान के तीन साल के बेटे तीरथ का शुक्रवार को भलेवा खरगपुर स्थित राजाशेष मंदिर में मुंडन संस्कार होना था। इस पर राम प्रताप के परिजन, रिश्तेदार और पड़ोसी सहित 45 लोग गांव के ही गोवर्धन के ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर मंदिर के लिए निकले।
विज्ञापन


वे मवई गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से मौरंग और सरिया लादकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान ट्रालियों में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ग्रामीणों से भरी ट्राली पलट गई। पलटी ट्राली पर दूसरा ट्रैक्टर भी पलट गया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ट्राली सीधी कर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान अल्लीपुर भादर की दिलशिया (48) पत्नी जसपाल, गोमती देवी (55) पत्नी रणधीर, राजरानी (35) पत्नी विशंभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खागा के नक्सारा गांव निवासी संगीता उर्फ लक्ष्मी देवी (37) पत्नी अशोक सिंह को जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य 25 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौरंग लगे ट्रैक्टर का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें