फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान ट्रकों की भिड़ंत, छह घंटे लगा जाम

विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर के पास भिड़े ट्रक। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग के दौरान चालक ट्रक को उल्टी दिशा में भगा ले गया। इस ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे जाम लग गया। चेकिंग टीम हादसा देखकर मौके से चली गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। जाम करीब छह घंटे बाद खुला।
विज्ञापन

भोर के पांच बजे सह संभागीय परिवहन विभाग की टीम ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए हाईवे पर पहुंची। एआरटीओ दफ्तर के पास चेकिंग शुरू की गई। यहां बांदा-टांडा और कानपुर-प्रयागराज हाईवे जुड़ते हैं। चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लखनऊ बाईपास की ओर जाने लगा। दूसरी तरफ से ट्रेलर पहुंच गया। इनमें सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चेकिंग टीम नउवाबाग की ओर चली गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों ट्रकों में फंसे चालक, खलासी को बाहर निकाला गया। इन्हें मामूली चोट आई हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब नौ बजे यातायात बहाल हो सका। वाहनों के रेंगने का सिलसिला दोपहर 12 बजे तक बना रहा। एआरटीओ अभिषेक कनौजिया ने बताया कि चेकिंग में करीब 40 ट्रकों का ई-चालान हुआ है। हादसा उनके सामने नहीं हुआ है। एसएसआई कैलाश नाथ ने बताया कि यातायात को बहाल कराया गया है।
विज्ञापन

जाम में फंसीं केंद्रीय राज्यमंत्री
शहर के नउवाबाग हाईवे पर लगे जाम में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला फंस गया। वह विकास भवन स्थित सभागार में बैठक में शामिल होने आ रही थीं। जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री के जाम में फंसने की सूचना पर एसडीएम सदर प्रमोद झा मौके पर पहुंचे। वह उन्हें अपने सरकारी वाहन से लेकर विकास भवन पहुंचे। इस दौरान काफिला जाम में ही फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें