फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी अधीक्षक ने आउटसोर्स कर्मी पर दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो-48-अमर उजाला में प्रकाशित खबर की पीडीएफ।
विज्ञापन
खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो में जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर सुविधा शुल्क लेने के आरोप में आउटसोर्स कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले का खुलासा एक वायरल वीडियो के बाद हुआ। इस अमर उजाला में प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सरल सोनी ने बृहस्पतिवार को आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर जैवेश कुमार के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोप है कि कर्मचारी जन्म प्रमाणपत्र निर्गत करने के एवज में एक युवक से रुपये लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है और रकम कम होने पर दोबारा रुपये की मांग करता है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें