फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जनसुनवाई में शिकायत के बाद भूमि विवाद में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांखा निवासी निशा देवी पत्नी प्रमोद की शिकायत पर भूमि विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र की राजस्व टीम से जांच कराए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

निशा देवी ने शिकायत में बताया था कि वह गाटा संख्या 1711, रकबा 1.3080 हेक्टेयर की सहखातेदार हैं। उनके अनुसार अन्य सहखातेदारों में शामिल उनके पति प्रमोद कुमार पुत्र गोरेलाल ने हिस्से से 0.0679 हेक्टेयर भूमि चंद्रपाल पुत्र रामपाल को विक्रय की थी। इसी प्रकार सहखातेदार मालती देवी पत्नी सुरेश ने भी अपने हिस्से की 0.0679 हेक्टेयर भूमि चंद्रपाल को बेची थी।
आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को चंद्रपाल ने जेसीबी चलवाकर निशा देवी की बड़ी लाही की फसल नष्ट करवा दी। साथ ही उनके हिस्से में बनी सास और ससुर की समाधि को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसमें सास की समाधि पूरी तरह तोड़ दी गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि चंद्रपाल ने बंटवारा कराए बिना अपने हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल और गेट लगवा दिया।
विज्ञापन

इससे आवागमन का रास्ता अवरुद्ध हो गया और शेष भूमि पर खेती करना भी मुश्किल हो गया। डीएम के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद निशा देवी की ओर से गाजीपुर थाने में चंद्रपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें