फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी हथगाम को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम को लगातार दूसरे वर्ष गुणवत्ता के आधार पर प्रदेश सरकार ने कायाकल्प अवार्ड दिया है। इसके तहत अस्पताल को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित चौरसिया ने इसका श्रेय यहां तैनात नोडल अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह को दिया है।
विज्ञापन

स्टाफ की कार्यप्रणाली और यहां की व्यवस्था को लेकर प्रदेश स्तर पर साक्षात्कार हुआ था। इसमें सीएचसी हथगाम को 30वां स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले वर्ष हथगाम सीएचसी को 49वां स्थान मिला था। काम में बेहतर प्रदर्शन करके सीएचसी ने अपनी रैंक में सुधार किया है। नोडल अधिकारी डा. अनुपम सिंह ने डॉ. अमित चौरसिया व उनकी टीम की सराहना की है। इस मौके पर क्वालिटी इश्योरेंस जिला सलाहकार डॉ. एहतराम व डॉ. हफीज के योगदान की सराहना हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें