असोथर। कस्बा की पीएचसी की व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल रही हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं है। परिसर के चबूतरा में ही इलाज किया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र के मटिहा गांव निवासी वृद्घा रामरती (60) का इलाज कराने के लिए परिजनों ने पीएचसी में भर्ती कराया,
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने परिसर के चबूतरे में ही लेटा कर इलाज शुरू कर दिया। सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में बताया कि इस लापरवाही पर प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा। (संवाद)