किशनपुर। यमुना पर पीपा पुल बनने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सप्ताहभर में पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
मौजूदा समय 19 पीपा नदी में डालकर उन्हें जोड़ा जा चुका है और उनके ऊपर गाटर बिछाकर उन्हें मजबूत किया जा रहा है। लगभग 300 मौरंग की बोरियां तैयार की जा रही है। जिसे बांदा की ओर दांदो घाट पर रखकर स्लोव बनाया जाएगा।
जेई उमेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सप्ताहभर के अंदर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। संवाद