फतेहपुर। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में केक काटकर जियो हजारों साल का नारा लगाया गया। उधर, पार्टी के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अगुवाई में जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को कंबल बांटे।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सत्यात्मानंद महराज ने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह ने पार्टी को फर्श से अर्श पर पहुंचाने पूरा जीवन खपा दिया। उनके इस योगदान को पार्टी कार्यकर्ता कभी भूल नहीं सकता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संस्थापक की छत्रछाया में एक बार फिर से प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर पहले केक काटा गया। पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर पार्टी संस्थापक के जन्मदिन की एक दूसरे की बधाई दी। यहां पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, जिला
उपाध्यक्ष सतीश राज सिंह, वंदना राकेश शुक्ला, जंग बहादुर सिंह मखलू, जिला पंचायत सदस्य संगीता पासवान, धर्मराज पटेल, डा. रणजीत पटेल, सुरेश पाल, सूरजपाल रावत, रफी अहमद, डीडी कुशवाहा, जगदीश सिंह एडोवेकेट, केतकी सिंह यादव आदि रहे।
बिंदकी। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। सपाइयों ने उनके चित्र पर तिलक किया। मलवा ब्लाक क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाइयां दी।
कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता ने कहा कि पार्टी संस्थापक महान समाजवादी चिंतक हैं। यहां चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर, अनिरुद्ध यादव, सियाराम यादव, पंकज यादव, लाखन सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, सूरज पासवान मौजूद रहे। सपा नेता जीतू उत्तम ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सीएचसी बिंदकी में मरीजों को फल वितरित किए।
जिला अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मरीजों को कंबल वितरित करते सप?- फोटो : FATEHPUR