फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सेवानिवृत्त विधि अधिकारी की भूमि पर कब्जे का तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सेवानिवृत्त विधि अधिकारी की भूमि पर कब्जा करने के मामले में तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र डुंडरा गांव निवासी श्याम ओंकार सिंह लखनऊ के आशियाना में रहते हैं। वह सेवानिवृत्ति विधि अधिकारी हैं। उनकी पैतृक भूमि गांव में है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोग कब्जा करना चाहते हैं। इसका पता लगने पर उन्होंने अपने प्रतिनिधि रक्षपाल की शिकायत पर भूमि की पैमाइश कराई थी।
विज्ञापन

राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में एक दिसंबर को नाप व मेड़बंदी हुई। इसके बाद तीन दिसंबर को भूमि पर गलत नीयत रखने वाले सगे भाई जगदीश, अशोक कुमार यादव, बृजमोहन खेत पर पहुंचे। हलीम के ट्रैक्टर से फसल जोतवाकर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को दरकिनार कर दिया। सूचना पर रक्षपाल पहुंचा। मना करने पर रक्षपाल से मारपीट पर आमादा हो गए। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें