बहुआ। दुकान में रखी टॉफी निकालने पर गुस्साए दुकानदार ने युवक के साथ गाली-गलौज की और भाइयों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ललौली थानाक्षेत्र के बनरसी के पुरवा गांव निवासी युवक सुनील सिंह ने बताया कि वह चार दिसंबर को शाम छह बजे गांव के जय सिंह की दुकान पर समान खरीदने गया था। उसने डिब्बे से टॉफी निकाली। जय सिंह उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करते हुए टॉफी का रुपये देने की बात कही। दुकानदार जय सिंह और उसके भाइयों शिव सिंह, ज्ञान सिंह ने मिलकर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)