फतेहपुर। नई दिल्ली से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार सुबह खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
हाथरस जिला सिकंदराराव थाने के निहालपुर निवासी श्यामबाबू नई दिल्ली स्वरूप नगर में रहते हैं। वह पत्नी मीरा देवी व दिल्ली बादरी इलाके के अमित ठाकुर, सुमित ठाकुर, सुनीता, पत्नी खुशबू, अलीगढ़ जिला समीना निवासी चालक हृदेश यादव के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के बीबीहाट के पास सुबह पहुंचे थे। हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर खड़े ट्रक में कार टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में अमित ठाकुर ने बताया ट्रक अचानक ब्रेक मारकर खड़ा हुआ था। इसी वजह से हादसा हुआ है। पुलिस ने क्रेन से कार हटवाकर यातायात बहाल कराया है।