फतेहपुर। एडीजी प्रयागराज ने बुधवार को पुलिस कार्यालय और जहानाबाद थाने का निरीक्षण किया। यहां कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश देने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण में बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
प्रयागराज जोन एडीजी प्रेम प्रकाश मंगलवार रात पुलिस लाइन पहुंचे। एडीजी ने देर रात एसपी, एएसपी और सभी सीओ के साथ बैठक की।
जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एआरटीओ कार्यालय और कार शोरूम में हुई लूटपाट के मामले में प्रगति रिपोर्ट मांगी।
इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में बुधवार को सभी शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की।
जिसमें समस्याओं के बारे में पूछा और उनके निराकरण के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, डीसीआरबी, एलआईयू, सीओ जाफरगंज, थरियांव पेशी कार्यालय, आईजीआरएस कार्यालय का निरीक्षण किया।
शाखा प्रभारियों को अभिलेखों को बेहतर करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक पेशी हेड अखिलेश्वर राम मिश्रा का कार्य सराहनीय पाया। उनकी चरित्र पंजिका पर रिवार्ड दिया।
पुलिस कार्यालय से वह महोबा के लिए रवाना हुए। पुलिस कार्यालय कोविड डेस्क को प्रवेश द्वार पर लगाने के आदेश दिए।
प्रतिदिन कर्मचारियों और बाहर से आने वाले लोगों का का टेंप्रेचर नापने के निर्देश दिए। रास्ते में थाना जहानाबाद का औचक निरीक्षण किया।
जहां अपराध, त्योहार, मासिक सम्मेलन रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। कोविड डेस्क में तैनात सीता सिसौधिया और महिला हेल्प डेस्क में तैनात दीक्षा सिंह को 500-500 रुपये का पुरस्कार दिया। इस दौरान एसपी सतपाल आंतिल और एएसपी राजेश कुमार मौजूद रहे।