शहर के भिटौरा बाइपास में लगा जाम
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। हाईवे पर मंगलवार सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक कई बार जाम लगा। दोपहर 12 बजे जाम कुछ खुला, तो धीरे-धीरे वाहन रेंगते दिखे।
कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस यातायात बहाल कराने में जुटी रहीं। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग तिराहे से जेल रोड की ओर से मौरंग, गिट्टी के ओवरलोड ट्रक मंगलवार सुबह जैसे ही कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचे।
तो उनमें पहले निकलने की होड़ लगने से हाईवे पर जाम लग गया। जो देखते ही देखते बढ़ता चला गया। लखनऊ बाईपास चौराहे तक वाहनों की कतारें लग गई।
लखनऊ मार्ग से आने वाले ट्रक बाईपास चौराहे पर पहुंचे। तो यहां प्रयागराज की ओर आने वाले ट्रक चालकों की आपाधापी से जाम लग गया। यह जाम लोधीगंज तक पहुंच गया।
नउवाबाग से लेकर लोधीगंज तक हाईवे पर करीब छह किमी जाम लगा। यातायात प्रभारी त्रिवेणी पांडेय और कोतवाली का फोर्स जाम खुलवाने पहुंचा, तो दोपहर 12 बजे वाहनों का रेंगना चालू हुआ।
लखनऊ मार्ग पर बेरा गढ़ीवा तक करीब सात किमी जाम लगा। जाम में कार, रोडवेज बसें भी खड़ी रहीं। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात को बहाल कराया गया है।