फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खुदरा व्यापार में ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारी नाराज हैं। व्यापारी और वितरकों ने एक स्वर में विरोध जताया है। कहा गया कि इस व्यवस्था से दवा कारोबार भी अछूता नहीं रह सका है।
विज्ञापन

रेलवे संगठन के एक यूनियन में जिला उद्योग व्यापार मंडल और जिला वितरक एसोसिएशन की संयुक्त सहभागिता रही। उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे की मौजूदगी में जुटे कारोबारियों ने व्यापारी एका पर जोर दिया। कहा कि कारोबार के सामने आने वाली हर एक अड़चन का डट कर मुकाबला किए जाने का
दम भरा। वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने भी व्यापारिक हित की बात को रखते हुए बेजा फैसलों को कतई स्वीकार न करने की बात कही। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त ने ऑनलाइन शॉपिंग से दवा कारोबार को भी प्रभावित बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से दवाओं का गलत इस्तेमाल भी होगा। मान लीजिए कोई नशे का आदी है तो वह जितनी चाहेगा, डॉक्टर की पर्ची से ऑनलाइन दवा मंगवाने में कामयाब रहेगा। इस मौके पर मनोज घायल, अमित शिवहरे, नरेंदर सिंह रिक्की, संजय गुप्ता, सर्वेश अग्रहरि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें