फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदकी के बस अड्डा से गुम यात्री सुविधाएं

विज्ञापन
वीरान पड़ा बिंदकी बस अड्डा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे का रोडवेज बस अड्डा दिन ब दिन बदहाल होता जा रहा है। यहां यात्री सुविधाएं हाशिए पर जा रही हैं। बस अड्डे पर न शौचालय और न ही पीने को पानी ही मयस्सर।
विज्ञापन

कैंटीन कब की बंद हो चुकी है और परिसर में लगा इकलौता हैंडपंप गंदा पानी फेंक रहा है। ऐसी दशा में रोडवेज के चालक और परिचालक, बस अड्डा आने के बजाय गांधी चौराहा से सवारी चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के इस बस अड्डा को बसपा शासन में उप डिपो बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन मौजूदा समय में इस सरकारी भवन की जो तस्वीर है।
वह ,यात्री सेवा के नाम पर छलावा है। हालात ये हैं कि भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। बाउंड्री वॉल टूट गई है। बस स्टॉप परिसर में शौचालय और पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

बिजली की व्यवस्था ना होने से शाम ढलते ही समूचा परिसर अंधेरे में डूब जाता है। जिसके बाद यहां देर शाम शराबियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है।
शाम ढलते ही बस स्टॉप के अंदर शराबियों और अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। सरकार के इस परिसर में अराजकता होने लगती है। पुलिस की सख्ती का भी असर नहीं देखने को मिल रहा है। - शिवम गुप्ता, गांधी चौराहा
रोडवेज की अनदेेखी से बस अड्डे के हाल दिन ब दिन खराब होते जा रहे हैं। महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ती हैं क्योंकि चौराहा से बस पर चढ़ना खतरनाक रहता है। - राम शंकर तिवारी, महरहा रोड
बस स्टॉप के अंदर शौचालय बिजली और पानी कि कोई भी व्यवस्था नहीं है। भवन पूरी तरीके से जर्जर है। विभागीय उपेक्षा के कारण दिन प्रतिदिन बस स्टॉप की स्थिति और बदतर होती चली जा रही है। - नवीन तिवारी, गांधी चौराहा
बस स्टॉप परिसर से लोगों ने आम रास्ता बना लिया है। वर्तमान में बस स्टॉप की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। कानपुर जाने के लिए चौराहे पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। - सनद अवस्थी, महरहा रोड
बिंदकी बस अड्डा के जीर्णोद्घार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय विधायक ने इस तरफ ध्यान दिया है। ऐसे में अच्छा होने की उम्मीद की जा सकती है। - माखनलाल केशरवानी, एआरएम, फतेहपुर रोडवेज

रामशंकर तिवारी- फोटो : FATEHPUR

शिवम गुप्ता- फोटो : FATEHPUR

नवीन तिवारी- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें