फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहन से गाली गलौज के विरोध पर भाई को मरणासन्न किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहन से गाली गलौज के विरोध पर भाई को युवक ने ससुर व साले संग मिलकर पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल कानपुर हैलट में भर्ती है। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


बकेवर थाने के कंशमीरीपुर निवासी इसरार हुसैन की पत्नी नगीना बेगम ने बताया कि उसकी पुत्री मारिया बुधवार को निमंत्रण खाकर घर आ रही थी। गांव के कासिफ ने रास्ते में पुत्री को गाली गलौज व अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। मारिया ने शिकायत पुत्र फारुख शेख से की। उसका पुत्र कासिफ के पास शिकायत लेकर पहुंचा। वहां कासिफ ने अपने ससुर सलाम, साले सूफियान निवासी बरेठी बिंदकी संग फारुख को लाठी डंडे व सरिया से पीटकर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)



हादसे में सुपरवाइजर की मौत का मुकदमा
फतेहपुर। कानपुर देहात बरौर थाने बम्हनौती निवासी देवांग सचान ने बताया कि उसके पिता शैलेंद्र कुमार सिंह सिक्योरिटी कंपनी सुपरवाइजर पद पर तैनात थे। वह अल्लीपुर सहकारी कताई मिल में 23 अक्तूबर की रात ड्यूटी के दौरान गार्डों की चेकिंग के लिए पैदल परिसर में घूम रहे थे। किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे। उनकी हैलट में मौत हो गई। मलवां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें