फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मूल शांति संस्कार में भाई ने बहन को पीटकर किया बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। तेजीपुर गांव में रविवार को मूल (मूर) शांति संस्कार के दौरान नशे में भाई संदीप ने बहन विनीता को पीट दिया। इससे वह बेहोश हो गई। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी बिंदकी भेजा।
विज्ञापन

तेजीपुर गांव निवासी रामखेलावन के बच्चे के मूल शांति संस्कार कार्यक्रम के दौरान सभी रस्में पूरी होने के बाद रिश्तेदार भोजन कर रहे थे। तभी रामखेलावन के जनपद बांदा के जसपुरा कस्बा निवासी साले संदीप नशे में साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और अभद्रता करने लगा।

बहन विनीता ने रोका तो संदीप ने उस पर हमला कर दिया। साथ ही घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। पिटाई से विनीता बेहोश हो गई। पुलिस ने विनीता को सीएचसी बिंदकी भेजा। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें