फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हास्य कलाकार राजपाल ने खूब गुदगुदाया

Mon, 09 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में कामेडी किंग राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘ए --- मंदिर का घंटा समझ रखा है जो आता है बजा जाता है’ फिल्म हंगामा का यह डायलाग जैसे ही हास्य कलाकार राजपाल यादव ने बोला तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। अपने चुलबुले अंदाज से राजपाल ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया, मौका था शहर के आईटीआई ग्राउंड में रियलिटी कामेडी शो का।
विज्ञापन


रविवार की शाम कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी उदयमान सिंह और बसपा प्रत्याशी समीर त्रिवेदी ने दीप जलाकर की। इसके बाद कार्यक्रमों की ऐसी झड़ी लगी जो देर रात तक चली। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई। फिर जिले के सिंगर शशिकांत मिश्रा ने मौला मौला गीत सुनाकर लोगों को थिरकाया।

हास्य कलाकार राजपाल ने नौ रसों के खेल में अभिनय की फसल उगती है, हालातों के सिलबट्टे पर... रचना सुनाकर लोगों को सोचने पर विवश किया। भीड़ का मूड बदलने के लिए उन्होंने हंगामा फिल्म का डायलाग सुनाया। इसके बाद हंसगुल्लों से लोगों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन


इसके पहले इंडियन आयडिल सिंगर शिवम मिश्रा ने ‘एक हसीना थी एक दीवाना था’ गीत गाया तो युवा थिरक उठे। इसी क्रम में ‘नैनों ने थारे कैसा जादू किया रे थारे बिना लागे नहीं मारा जिया रे’ गीत गाया। इसके बाद इंडियन आयडल सिंगर अंकिता ने ‘दमादम मस्त कलंदर गीत गाकर’ सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले कामेडी शो को देखने के लिए दर्शक अपनी कुर्सी में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें