फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामेडी से दुश्मन को भी बना लेते हैं दोस्त-राजपाल

Sun, 08 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हास्य कलाकार राजपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हास्य कलाकार राजपाल यादव ने कहा कि कामेडी एक कला है। हंसना और हंसाना जीवन का लक्ष्य है। यदि कामेडी से दुश्मन भी मुस्करा दे तो उससे भाई का रिश्ता हो जाता है। कामेडी शो करने आए राजपाल ने युवाओं को संदेश दिया कि जो मन हो वो करें लेकिन ऐसा जिससे देश और माता पिता का नाम रोशन हो। शहर के आईटीआई मैदान में आज राजपाल हास्य का जलवा बिखेरेंगे। 
विज्ञापन


उज्जैन में चार दिन रुक कर सवा करोड़ शिवलिंग स्थापित कर जनपद आए राजपाल की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वालों में उत्साह झलका। शादीपुर के एक रेस्टोरेंट में वह जैसे ही पहुंचे उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रविवार को एक ऐसा कामेडी शो करने जा रहा हूं जिसमें सिर्फ हंसना और हंसाना होगा न कोई चिंता न कोई फिक्र। एक सवाल के जवाब कहा कि द्विअर्थी संवादों में फूहड़ता नहीं होती उसे देखने और सुनने का नजरिया साफ होना चाहिए। बताया कि उनकी पहली फिल्म शूल है और आने वाली फिल्में फायर फाइटर, टचवुड पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

एक वाकया सुनाया कि जब जंगल की फिल्म में फरदीन खान के साथ शूटिंग कर रहे थे तब कोबरा सांप के साथ सामना करना पड़ गया था। वह घटना आज भी नहीं भूलता हूं। राजनीति में चुनाव 2017 पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि अभी राजनीति पर बात नहीं करेंगे सिर्फ कामेडी शो पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें