फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बरात से लौट रहे ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बरात से लौट रहे ऑटो से भरी सवारियों को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया। आटो में बैठे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का बिंदकी सीएचसी में भर्ती कर उपचार जारी है। बोलेरो और चालक को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तीखेड़ा और अजमतपुर के बीच ईंट भट्ठे के पास बांदा कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने गुुरुवार रात सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दिया। इसमें जाफरगंज थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा गांव निवासी रुखसाना (46) पत्नी आसिफ, महरुन्निशा (40) पत्नी अफसर, हमीदा (19), आशिफ (22), रसीदा (20) पुत्री जमीर, रहीशा (22) और मरियम (12) पुत्री हारुन निवासी आलमगंज थाना बिंदकी कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन से सभी घायलों को बिन्दकी सीएचसी में भर्ती कराया। रुखसाना व आशिफ की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल ललौली कस्बे में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने बोलेरो और उसके चालक सलमान निवासी शाह थाना गाजीपुर को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष बृंदावन राय ने बताया कि चालक और बोलेरो को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें