फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधानाध्यापक ने छात्रा को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। विकास खंड के अहमदपुर कुसुंबा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने कक्षा तीन की छात्रा को पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है। छात्रा के पिता ने पिटाई पर कोई एतराज नहीं किया है। गांव निवासी जयनारायण यादव की बेटी सपना (8) कक्षा तीन की छात्रा है। वह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ही पढ़ती है। गुरुवार सुबह हेड मास्टर अरविंद सिंह ने सपना को किसी बात पर पीट दिया। वहीं पास के युवक ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हेड मास्टर ने बताया कि छात्रा कापी के पन्ने फाड़ रही थी। पिता जयनारायण का कहना है कि बेटी के बदमाशी करने पर अध्यापक ने पीटा है। उन्हें कोई शिकायत नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें