फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के चलते बेनतीजा रही बोर्ड बैठक

Fri, 12 Aug 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
पालिका परिषद बैठक में हिस्सा लेते चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बैठक में गुरुवार को टेंडर प्रक्रिया रद्द करने के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने बैठक शुरू होते ही दो तारीखों में टेंडर प्रक्रिया रद्द करने का यह मामला उठाया। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती के जवाब से संतुष्ट न होने पर सभासदों ने बैठक में एक भी प्रस्ताव पारित नहीं होने दिया। ऐसी स्थिति में बैठक बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में गुरुवार को बैठक में नौ बिंदुओं पर निर्णय लिए जाने थे, इसमें 23 जून को हुई बैठक की कार्रवाई की पुष्टि, भावना इंस्टीट्यूट को सर्किल रेट पर भूमि उपलब्ध कराने, सीवरेज व्यवस्था स्थापित कराने, शहर से जुड़े कई गांवों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराने, जलोत्सारण के लिए इंटरमीडिएट पंपिग स्टेशन तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराने, खुले में शौच जाने वालों से 100 रुपये अर्थदंड वसूल करने पर प्रस्ताव पारित कि ए जाने थे।


 बैठक कार्रवाई शुरू होते ही सभासद विनय तिवारी व वसीम उर्फ राजू ने शोरशराबा शुरू कर दिया। दोनों सभासदों ने सवाल किया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया की दो तारीखें तय होने के बाद मनमानी तरीके से रद्द की गई हैं। सदन को बताया जाए कि यह किसके आदेश या किस अधिकार के तहत रद्द की गई हैं। ईओ रश्मि भारती के जवाब से संतुष्ट न होने से सभासदों ने बैठक की आगे की कार्रवाई पर चर्चा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन



 काफी देर तक शोरशराबा के बाद चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी ने सभासदों से बैठक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन सभासद मानने को तैयार नहीं हुए। सभासदों ने एक भी प्रस्ताव पर चर्चा करने से साफ मना कर दिया और कहा कि अगली बैठक में संबंधित सभी प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभासद हाजी रजा, धीरज बाल्मीकि, मो. मारुफ, गोपाल रस्तोगी, मो. अयाज, गुलाबा देवी, ऐनुल आब्दीन, शकुंतला समेत दो तिहाई सभासद मौजूद रहे। सभासदों के अलावा बैठक में कार्यालय अधीक्षक लालमणि त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक आबिद अली, अवर अभियंता गौरीशंकर पटेल मौजूद रहे।



बैठक में नहीं पहुंचे पदेन सदस्य- फतेहपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पदेन सदस्य नहीं शामिल होते हैं। पदेन सदस्य सांसद निरंजन ज्योति और सदर विधायक विक्रम सिंह गुरुवार को पालिका परिषद की बैठक में भाग लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें