फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए गठित होंगे छह सचल दल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए छह सचलदलों का गठन किया है। हर दल में प्रभारी समेत पांच सदस्य होंगे। सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी भी होंगे। पुलिस व्यवस्था के लिए डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिले के 113 केंद्रों में 25 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। इस बार बोर्ड परीक्षा की निगरानी से डायट को बाहर रखा गया है। एक सचल दल बीएसए संजय कुमार कुशवाहा का होगा, जबकि पांच सचल दल माध्यमिक शिक्षा विभाग के होंगे। इसके अलावा डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी उदय प्रभात, प्रधानाचार्य राजकीय बिजौली कृपाशंकर यादव, राजकीय माडल इंटर कॉलेज बहुआ प्रधानाचार्य अविनाश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय माध्यमिक विद्यालय बबई वीरेंद्र पाल सचल दलों के प्रभारी बनाए गए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक सचल दल में दो महिला और दो पुरुष शिक्षकों के साथ दो पुलिस कर्मी रहेंगे। इसकी पत्रावली तैयार कर डीएम के यहां अनुमोदन के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें