विजयीपुर की बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का साल भेंट कर स्वागत करते पदाधिकारी
- फोटो : FATEHPUR
खागा। पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा सक्रिय हो रही है। मंडल स्तर से शुरू हुई बैठकें, जिला पंचायत स्तर तक पहुंचेंगी और फिर ग्राम पंचायतों में बड़ी चौपाल का आयोजन होगा।
इसमें पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, सांसद और मंत्री गांव-गांव पहुंचेंगे। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने मंडल की बैठकों में कहीं और पदाधिकारियों को कमर कस लेने का आह्वान किया।
विजयीपुर मंडल की बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा का ब्लाक चुनाव संयोजक प्रवीण पांडेय ने स्वागत किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनावों को लेकर पदाधिकारी अपनी कमर कस लें। हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचे और लोगों को पार्टी से जोड़े।
बैठक में प्रदीप वाजपेई, रोहित सिंह, शिवचंद्र निषाद, शैलेंद्र सोनकर मौजूद रहे। खागा मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर के बाद जिला पंचायत वार्ड स्तर पर बैठकें होंगी।
आने वाले दिनों में पार्टी ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन करेगी। इसमें पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही विधायक, सांसद व मंत्री भी पहुंचेंगे।