फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता गर्ल मरियम सिद्दीकी ने किए गंगा दर्शन

विज्ञापन
नौबस्ताघाट पहुंची गीता गर्ल मरियम सिद्दीकी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। 2015 में इस्कान का भगवत गीता पर अंतर राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली मरियम सिद्दीकी ने मंगलवार को मां गंगा के दर्शन किए और पुलिस अधिकारियों को अपनी किताबें भेंट कीं।
विज्ञापन

मुंबई से अपने गांव मोहम्मदाबाद आईं गीता गर्ल मरियम सिद्दीकी ने अपने पिता आसिफ नसीम सिद्दीकी, मां फरहाना सिद्दीकी, प्रधान मोहम्दाबाद शहजाद अहमद, रियाज अहमद के साथ नौबस्ता गंगा घाट जाकर मां गंगा को नमन किया।
उन्होंने चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपने द्वारा लिखी गई पुस्तकें भेंट की। इसके बाद सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी अरविंद कुमार गौतम से मिलकर उन्हें भी किताबें भेंट की।
विज्ञापन

मरियम सिद्दीकी जब कक्षा छह की विद्यार्थी थीं तो उन्होंने इस्कान की प्रतियोगिता में भाग लिया था और भगवत गीता पर पहला अंतर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया था। उनकी चर्चा पूरे देश और विदेशों तक हुई थी।
उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ बुलाकर सम्मानित किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति, अमिताभ बच्चन, अखिलेश यादव सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें