फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मार्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज में नजर आ रहे बदमाश का पता लगा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चलचित्र नगर निवासी रामचंद्र पटेल एलआईसी अभिकर्ता हैं। उनकी पत्नी रमा पटेल सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थीं। घर लौटते समय आबूनगर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला मार्ग पर नर्सिंग होम के पास बाइक सवार बदमाश में महिला गले पर पीछे से झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली। महिला कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गई। गले में हाथ लगाया तो लॉकेट बचा था। घटना की
112 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। नर्सिंग होम के सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार वारदात करते कैद हुआ है। कैमरे में सुबह करीब पांच बचकर 12 मिनट पर घटना की बात सामने आई है। आरोपी बाइक पर अकेले था। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें