फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। कानपुर से ड्यूटी से लौटते समय बुधवार रात चौडगरा हाईवे के ओवरब्रिज पर माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी रणविजय वीर शुक्ला उर्फ अंकुश (33) कानपुर की एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता था। बुधवार रात वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा हाईवे ओवरब्रिज पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पास से मिले मोबाइल के नंबरों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पिता राजेंद्र कुमार शुक्ला ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। करीब पांच साल पहले रणविजय की कौशांबी जिले की ज्योती से शादी हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा तेजस है। चार माह पहले मां सुमन शुक्ला का देहांत हो गया था। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें