फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी नंद कुमार (36) पिछले सात साल से शहर के पटेलनगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। वह मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी मित्र हसन के साथ निमंत्रण में बाइक से जा रहा था।
कोराईं के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हुए थे। नंद कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल हसन को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)