फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार बराती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बरात से लौट रहे बाइक सवारों को सोमवार रात तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीछे बैठा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के पैनाकला गांव निवासी रामऔतार कोरी का बेटा लल्ले (25) सूरत में फैक्ट्री कर्मी था। वह दो फरवरी को गांव आया था। एक बरात में गांव के छोटू रैदास पुत्र रामस्वरूप के साथ बाइक से हुसैनगंज थाने के जमरावां गांव गया था। रात में लगभग दस बजे बाइक से लौट रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के पास बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरे। पीछे दूसरी बाइकों से आ रहे बरातियों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टर ने लल्ले को मृत घोषित कर दिया। घायल छोटू रैदास को भर्ती किया गया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक छोटू चला रहा था। वह हेलमेट लगाए था। पीछे लल्ले बैठा हुआ था।
आठ माह पहले हुई थी शादी
फतेहपुर। लल्ले की आठ माह पहले जहानाबाद में शादी हुई थी। हादसे में नवविवाहिता का सुहाग छिन गया है। मां रामरानी का रो-रो कर बुरा हाल है। एक साल पहले लल्ले के बड़े भाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उससे छोटे अंकित, रोहित भाई हैं। परिवार का गुजर बसर लल्ले के काम से होता था।
विज्ञापन

काश! लल्ले ने लगाया होता हेलमेट
हेलमेट न लगाने के कारण अक्सर बाइक चालकों की जान चली जाती है। पुलिस और प्रशासन बाइक सवारों को सुरक्षित सफर का महत्व बता हेलमेट के प्रयोग के प्रति जागरूक भी करता है। बावजूद इसके लोग लापरवाही करते है। काश लल्ले ने हेलमेट लगाया होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें