फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, कोहराम

विज्ञापन
कुसमा देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
प्रेमनगर। खेत से चारा लेकर घर लौट रही एक महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे मोहम्मदपुर गौंती निवासी कुसमा देवी (42) पत्नी अंगद पासवान सोमवार की शाम को चारा लेकर खेत से घर आ रही थी। गांव के पास पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

परिजन उसे सीएचसी हथगाम लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनकर परिजन बिलख पड़े। अंगद पासवान के पास पंद्रह बिस्वा खेती है। वह किसानी के साथ मजदूरी भी करता है। घर में बेटी सोमवती, रचना देवी, पुत्र दिलीप कुमार, विकास कुमार है। सोमवती की सालभर पहले शादी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें