बकेवर। थाना क्षेत्र के मुसाफा नहर पुल के पास रविवार को जेसीबी की टक्कर से बाइक में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार अमरजीत (35) गंभीर रूप से झुलस गया। चाचा राजाराम (50) घायल हो गए। दोनों शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे।
मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी अमरजीत और राजाराम एकघरा गांव जा रहे थे। तभी मुसाफा नहर पुल के पास निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई।
अमरजीत आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया और उसका एक पैर बुरी तरह जल गया। राजाराम को चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बिंदकी सीएचसी ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य चल रहा था। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आग की चपेट में आने से वृद्धा झुलसी
कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शकुंतला पत्नी गंगादीन रविवार भोर चार बजे आग की चपेट में आ गईं। परिजन ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फोटो-33-जली हुई बाइक। संवाद