फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विवाद के बाद घर से निकले मजदूर का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-19-दशरथ। फाइल फोटो
विज्ञापन
असोथर। घरेलू विवाद के बाद घर से निकले मजदूर का शव रविवार सुबह पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सातों जोगा गांव निवासी दशरथ भदौरिया (50) छत्तीसगढ़ में मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर उसका घर के किसी परिजन से विवाद हुआ था।
इसके बाद वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे धान काट रही महिलाओं ने मोंगरी बाग नहर पटरी किनारे कटहल के पेड़ से लटकता शव देखा।
विज्ञापन


छोटे बेटे अनिरुद्ध ने पुलिस को बताया कि पिता घरेलू विवाद के बाद घर से निकले थे। उनका बड़ा बेटा बलराम पुणे में रहता है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

फोटो-19-दशरथ। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें