फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बारिश के समय बिजली गिरने से गुरुवार की दोपहर खागा बिजली उपकेंद्र में लगा ग्रामीण क्षेत्र का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे ग्रामीण क्षेत्र के करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभाग ने हथगाम फीडर से बारी-बारी से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बनाए रखी है।
विज्ञापन

खागा उपकेंद्र में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के 10-10 व पांच एमवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। एसडीओ रिंकू सेठ ने बताया कि करीब 35 गांवों की बिजली आपूर्ति इससे प्रभावित हुई है। हालांकि हथगाम फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है लेकिन यह शिफ्ट में आपूर्ति हो रही है। एक्सईएन खागा की ओर से दूसरे ट्रांसफार्मर के लिए लिखा-पढ़ी की गई है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर आते ही निर्बाध आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें