फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, 80 घरों में आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। कस्बे में मस्जिद के पास लगा ट्रांसफार्मर रविवार की फुंक गया। इससे कई घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से पेयजल का संकट भी बना रहा।
विज्ञापन

कस्बे में मस्जिद के पास लगे ट्रांसफार्मर से 80 घरों के कनेक्शन जुड़े हैं। यह बढ़ई मोहल्ला, मस्जिद टोला, अवस्थी टोला, टिकुरी पर, सर्वोदय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी नई बस्ती मोहल्लों के हैं। सुबह से बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। घरों के कूलर, पंखे होने से लोग पसीने से तरबतर रहे। पानी के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हैंडपंपों पर पूरे दिन बर्तनों की भीड़ लगी रही।
लोगों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत उपकेंद्र में दर्ज कराई है, लेकिन देर शाम तक फुंका ट्रांसफार्मर न तो बदला गया और न ही उसकी मरम्मत कराई गई। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है, ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बकेवर। विद्युत उपकेंद्र बकेवर में बीते दो सप्ताह से बिजली कटौती से आम जीवन प्रभावित है। अघोषित कटौती से उपकेंद्र के देवमई फीडर, खजुहा फीडर, जहानाबाद फीडर व पधारा फीडरों के सभी गांवों में लोग परेशान हैं। धान की नर्सरी बुवाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसानों को बिजली की अघोषित कटौती परेशान कर रही है। नलकूप शोपीस बने हैं। उपकेंद्र के अवर अभियंता गुलाब प्रजापति ने बताया कि कटौती ऊपर से हो रही है। फीडरो में रोस्टिंग की समस्या है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें