फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बकाएदारों की काटी केबिल, 30 से जमा कराए 1.36 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के जमलामऊ में कैंप लगाया। यहां पर बकायदारों से बिजली बिल जमा कराया गया, जिसमें 30 लोगों ने एक लाख 36,732 रुपये जमा कराए। वहीं 13 बकाएदारों की केबल काटी गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी मोहम्मद जाहिद सिद्दीकी ने बताया कि 30 जून तक बिजली बिल के ब्याज में 100 प्रतिशत छूट चल रही है। जिन उपभोक्ताओं का एक लाख रुपये तक बकाया है, वह छह किस्तों में बिल जमा कर सकते हैं। जिनका एक लाख रुपये से अधिक बकाया है, वह 12 किस्तों में आसानी से बिजली बिल जमा कर दें।
30 जून तक बिल नहीं जमा किया जाता है, तो बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 50 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी करके वसूली कराई जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता राकेश कुमार, अनूप कुमार, भानु, एसएसओ अजय, विक्रम सिंह, बच्छराज, कमल गुप्ता, अरुण कुमार, रवि कुमार और अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें