फतेहपुर। क्षय रोग यानि टीबी के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। इसके लिए हर ब्लॉक में टीबी चैंपियन लोगों से मिलेंगे और बीमारी के प्रति सचेत करेंगे।
इसके लिए रीच वर्ल्ड विजन इंडिया यूनाइटेड की ओर से टीबी चैंपियन को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया है।
ि
जला क्षय रोग विभाग के एसटीएस अजीत सिंह ने बताया कि टीबी चैंपियन मरीजों को बताएंगे कि बीमारी के बीच में दवा न बंद करें। यह जानलेवा हो सकता है।
कोर्स पूरा होने के बाद ही इलाज बंद करें। पीपीएम राकेश ने बताया कि जिले में टीबी के 2645 मरीजों का इलाज चल रहा है।