फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीजल उड़ेलकर भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
फोटो-34- कलक्ट्रेट परिसर में स्वयं पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करता युवक। स्रोत
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस और प्रशासन की ओर से शिकायतों पर सुनवाई न होने से आहत भीम आर्मी के खागा तहसील अध्यक्ष बृजेश सोनकर सोमवार दोपहर कुछ ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उसने डिब्बे से खुद पर डीजल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर उसके हाथ से माचिस छीन ली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कचहरी चौकी पुलिस ने युवक को धाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
धाता थाना क्षेत्र के भुरचुनी गांव निवासी बृजेश ने बताया कि वर्ष 2023 में मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव के कुछ लोगों ने छोटे भाई श्याम की हत्या कर दी थी। तालाब के पास उसका शव मिला था। पुलिस से सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर धाता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

बृजेश का आरोप है कि गांव की एक किशोरी के परिजन ने भाई के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भाई को जेल भेज दिया। उसने बताया कि कुछ माह पहले सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग स्थित कार शॉप संचालक से पुरानी कार खरीदने की बात हुई थी।
कार के लिए संचालक को करीब 1.70 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद कार नहीं दी गई। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
इसी से आहत होकर वह आत्मदाह करने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद ग्रामीण हाथों में गौतम बुद्ध और डॉ. आंबेडकर की तस्वीरें लिए थे। उन्होंने गांव में कॉलोनी न मिलने की शिकायत भी की।


करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत
भुरचुनी गांव निवासी बृजेश सोनकर के भाई श्याम कुमार सोनकर की अक्तूबर 2023 में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मौत हो गई थी। जुलूस में श्याम कुमार डीजे के ऊपर बैठा था। रात में डीजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे हादसे में उसकी जान चली गई। आरोप पक्ष के महेंद्र प्रताप सिंह और राजू सिंह ने बताया कि गांव की राजनीति और रंजिश के चलते उन्हें और परिवार को परेशान किया जा रहा है। तीनों भाइयों को अलग-अलग मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

बृजेश ने कोर्ट के आदेश पर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। खागा सीओ ने जांच के बाद साक्ष्य न मिलने पर फाइनल रिपोर्ट लगाई। जिसे कोर्ट में वादी की ओर से दोबारा जांच कराने का प्रार्थना पत्र दिया गया है। किशोरी के बयान व मेडिकल परीक्षण के बाद बृजेश के भाई के खिलाफ दुष्कर्म में कार्रवाई हुई। वाहन खरीदने के लेनदेन के बारे में पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। बृजेश की समस्याओं को सुनकर जांच कर निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी।

फोटो-34- कलक्ट्रेट परिसर में स्वयं पर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास करता युवक। स्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें