फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ता का गोवंश चुराकर काट डाला, तनाव

विज्ञापन
मोहकमपुर गांव के इस कुएं में फेके गए बछड़े के अवशेष। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जाफरगंज। बीजेपी कार्यकर्ता का गोवंश बुधवार रात चुराकर काट डाला गया। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। पड़ोसी गांव में भीड़ भी मौके पर पहुंच गई और अराजकतत्वों पर घटना
विज्ञापन

कारित करने का आरोप लगाया। इसबीच दूसरे पक्ष के लोग भी जुट गए। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
थाना क्षेत्र के मोकमपुर गांव निवासी रामबाबू पाल बीजेपी बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे दरवाजे पर बंधे गाय और बछड़े को चारा पानी दिया। इसके बाद घर के अंदर खाना खाने चले गए। करीब एक घंटे बाद बाहर निकले तो बछड़ा गायब था। आसपास पूरे गांव में तलाश की, लेकिन कोई
पता नहीं लगा। खोजबीन करते गांव किनारे सपाट कुएं के पास पहुंचे। जहां कुएं से सटे पीपल के पेड़ पर खून के छींटे पड़ी दिखी। इससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। वह पड़ोसी गांव हबीबपुर पहुंच गए। हबीबपुर गांव के कुछ अराजकतत्वों पर गोवंश चोरी कर काटने और अवशेष कुएं में फेंकने का आरोप
विज्ञापन

लगाया। दोनों पक्षों के इकट्ठा होने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। किसी तरह मामले को शांत कराया। रामबाबू पाल की ओर से तीन लोगों के
खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। रामबाबू पाल ने बताया कि उसका गोवंश काटने वाले मतदान के दौरान एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की बात कह रहे थे। इस बात का विरोध किया था। इस खुन्नस में भी घटना की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें