फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक की पिटाई से महिला की हुई मौत

विज्ञापन
मिथिलेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। किसी से बातचीत के शक पर सिरफिरे आशिक ने पड़ोस में रहने वाली अपनी शादीशुदा प्रेमिका को घर में बंधकर बनाकर लाठी डंडे से पीटा।
विज्ञापन

महिला को उसके परिवार के लोग रविवार शाम आरोपी के घर से छुड़ाया। पुलिस ने इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी साधु सिंह की बेटी मिथिलेश देेवी (32) की शादी करीब 8 साल पहले बकेवर थाना क्षेत्र के रारीखुर्द निवासी विश्राम सिंह के साथ हुई थी।
शादी के तीन साल बाद मिथिलेश को एक बेटी हुई। करीब 10 माह पहले रक्षाबंधन पर मिथिलेश मायके आई थी। इसके बाद से ससुराल नहीं लौटी।
मायके में मिथिलेश के बुजुर्ग पिता और भाई समर सिंह रहते हैं। समर सिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
समर का बड़ा भाई अमर सिंह अहमदाबाद में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सविता बच्चों को पढ़ाने लिखाने के लिए शहर में रहती है।
दो अन्य भाइयों में एक की मौत हो चुकी है और दूसरा साधु है। मृतका की भाभी सविता ने बताया कि उसकी ननद मिथिलेश का गांव के विनोद पाल से प्रेम प्रसंग चलता है।
विज्ञापन

इसकी सभी को जानकारी थी। उसे फोन पर सविता के गायब होने की सूचना मिली तो वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे गांव पहुंची।
जहां पता लगा कि विनोद 13 मार्च की रात ननद को घसीटकर ले गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं है। इस पर वह विनोद के घर पहुंची।
जहां ननद को लहूलुहान बेहोश पड़ी थी। वह ननद को लेकर हसवा पुलिस चौकी पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
वह मिथलेश को लेकर जा रही थी लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक नंदलाल सिंह ने बताया कि सविता की तहरीर पर विनोद पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी नशेबाज है, वह अक्सर किसी से बातचीत करने का आरोप लगाकर मिथिलेश की पिटाई करता था। 13 की रात भी शक के आधार पर घर से घसीट ले गया और मारपीट की। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें