खागा। सावन महीने के पहले सोमवार पर कांवड़ियों पर फूल बरसाकर मुख्यमंत्री उन्हें मंगल कामनाएं दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर खागा में लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से कांवड़ियों को कंकड़, पत्थर, कीचड़ व गंदे पानी से गुजरना पड़ेगा। समाजसेवी संगठनों के आग्रह और चेतावनी के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। सड़क खराब होने के बावजूद कांवड़ियां बोल-बम का जयघोष करते हुए निकलेंगे।
मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। सोमवार को यहां से हजारों की संख्या में भक्त व कांवड़िए पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। भक्त गंगा जल लेकर छह किमी ध्वस्त नौबस्ता रोड से सोमवार के लिए निकले। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एके शील ने बताया कि सड़क पर गड्ढों की मरम्मत कराई गई है और जो भी कमियां हैं। उन्हें ठीक कराया जाएगा।