फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक की चपेट में आने से बहन की मौत, फुफेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर मझिलगांव गेट के पास बाइक सवार भाई-बहन को सोमवार दोपहर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने युवती की मौत हो गई। भाई घायल हो गया। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन

कौशांबी जिला कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव निवासी दिलीप बाबू सोनकर की पुत्री दीपा सोनकर(20) सोमवार को सैनी निवासी अपने फुफेरे भाई पिंटू उर्फ दानेशंकर के साथ बाइक से खागा रिश्तेदार के घर आ रही थी। कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव गेट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से दीपा छिटककर हाईवे पर गिरी और उसे ट्रक कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही दीपा की मौत हो गई। भाई पिंटू को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। मझिलगांव चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें