फतेहपुर के बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा के सहायक प्रबंधक ने 35 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में मुख्य प्रबंधक की ओर से कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी सहायक प्रबंधक इस समय सुल्तानपुर जिले में तैनात है।
मुख्य प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि 2018 से 17 जुलाई 2021 तक बड़ौदा यूपी बैंक मुख्य शाखा में अरविंद कुमार उपाध्याय सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। आरोप लगाया कि 16 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक शाखा फतेहपुर में जमा करने के लिए 35 लाख रुपये बैंक निकाले थे।