फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोल्डड्रिंक में जहर पिलाकर युवक की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में युवक को कोल्डड्रिंक में जहर पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


धरमपुर गांव निवासी रामेंद्र रैदास ने बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे पुत्र पवन कुमार (22) को बिंदकी के शहजादीपुर गांव निवासी साथी अनिल कुमार बहुआ कस्बे ले गया। आरोप है कि यहां उसने पहले शराब पिलाई। इसके बाद कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया।

कुछ देर बाद पवन की तबीयत बिगड़ गई। शाम छह बजे उसने फोन कर बताया कि अनिल ने कुछ पिला दिया है। जल्दी आओ मैं मर जाऊंगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि परिजन उसे जिले के एक निजी अस्पताल में ले गए। होश में आने पर पवन ने बताया कि अनिल ने उसे शराब पिलाने के बाद जान से मारने की नीयत से कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया था। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें