फतेहपुर। माध्यमिक विद्यालयों में बुधवार से 25 दिसंबर तक स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस दौरान तहसील स्तर पर अटलजी एवं सुशासन विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 21 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। कक्षा आठ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के इस प्रतियोगिता की निगरानी के लिए तहसील स्तर पर नोडल नियुक्त किए गए हैं।
प्रतियोगिताओं मेंं निबंध, भाषण के साथ अटलजी की कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता होगी। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं की निगरानी के लिए सदर तहसील क्षेत्र के लिए राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत सिंह, खागा तहसील क्षेक्ष के लिए शुकदेव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार और बिंदकी तहसील क्षेत्र के लिए सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अल्का गौड़ को नोडल बनाया गया है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि अटलजी के जन्मदिवस तय कार्यक्रम कराना अनिवार्य है।