फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मतदान समाप्त होते ही हार-जीत के कयासों का दौर शुरू

Wed, 22 May 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदान संपन्न होने के बाद हार जीत के कयासों का दौर शुरू हो गया। इसके साथ हार-जीत पर सट्टे लगने लगे हैं। गांवों में चौपालों से लेकर चाय की दुकानों पर किन जातियों के किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंगलवार को प्रत्याशियों के समर्थक आंकड़ेबाजी का खेल दिखाकर जीत का फार्मूला समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जातिगत मतों का विभाजन आम मतदाताओं से छिपा नहीं है। कुछ विशेष जातियों को छोड़कर अन्य सभी जातियों के मतों का खासा विभाजन हुआ है। धाता प्रतिनिधि के अनुसार खागा विधानसभा क्षेत्र में मतदान समाप्त होने के बाद से जीत-हार की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आम मतदाता सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर की बात कह रहे हैं। चुनाव मैदान में भाजपा से निषाद बिरादरी की साध्वी निरंजन ज्योति, सपा से कुर्मी बिरादरी के नरेश उत्तम और बसपा से मनीष सिंह सचान मैदान में हैं। ब्राह्मण, क्षत्रिय मतदाताओं के बिखराव को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें