फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा का चुनाव चिह्न छपी टोपी जलाने में युवक पर मुकदमा

Wed, 22 May 2024 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। बूथ में गड़बड़ी फैलाकर सपा एजेंट की गिरफ्तारी की सूचना एक्स पर पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाने का आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पोस्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

मामला गुरुवल मतदान केंद्र के 161 बूथ का है। निर्वाचन आयोग को एक्स पर की पोस्ट में बताया कि मतदान की दोपहर बूथ पर पुलिस की ओर से गड़बड़ी फैलाई जा रही है। विरोध करने पर एजेंट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि समाजवादी पार्टी व प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने की नीयत से झूठी सूचना फैलाई गई। सोशल मीडिया पर प्रसारित पुलिस और प्रशासन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। उपनिरीक्षक शशिकांत सरोज की ओर से झूठी सूचना फैलाने के आरोप में गुुरुवल गांव के बलराम यादव व सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
भाजपा का चुनाव चिह्न छपी टोपी जलाने में युवक पर मुकदमा

फतेहपुर। भाजपा का चुनाव चिह्न छपी जलाने का वीडियो वायरल करने पर एक युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवक सपा समर्थक बताया जा रहा है।
हुसैनगंज विधानसभा उड़नदस्ता प्रभारी विष्णुपाल सिंह कुशवाहा ने बताया कि भ्रमण व चेकिंग दौरान खबर मिली कि हथगाम थाने के तेहीपारा मोहल्ले के अमित कुमार यादव ने भाजपा का चुनाव चिह्न छपी टोपी जलाकर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जांच में वीडियो सही मिलने पर उड़नदस्ता प्रभारी ने अमित यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन


सजातीय मतदाता को धमकी का ऑडियो वायरल

किशनपुर। सजातीय मतदाताओं का वोट कटने की खबर पर एक जनप्रतिनिधि ने फोन कर एक मतदाता को गाली गलौज कर धमकी दी। जनप्रतिनिधि का ऑडियो वायरल हुआ है। जनप्रतिनिधि बोल रहा है मड़ैयन गांव के बूथ में एक ही बिरादरी के मतदाता है। ऐसे में दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के वोट कैसे पड़ा।
खागा विधानसभा के मड़ैयन गांव के मतदाता को फोन पर धमकी दी गई है। धमकी देने वाला एक स्थानीय जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है। धमकी के समय दो जातियों को लेकर भी गाली गलौज की। यही नहीं लोकतंत्र पर भी अपशब्द कहे। आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसने अपने सजातीय मतदाताओं को भी अपशब्द कहे हैं। ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें