फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दिखे वाहन तो चालान तय

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में दौड़ रहे 80 फीसदी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। लिहाजा ऐसे निजी वाहन जिनके पंजीकरण संख्या के अंत में 0,1,2 और 3 का अंक आता है, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे सभी दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान किया जाएगा। एआटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अंतिम तारीख 15 मई थी।
नंबर प्लेट लगवाने में कोरोना काल में दी गई शिथिलता को अब समाप्त किया जा चुका है। कई वाहन तो एचएसआरपी लगवाने की अंतिम समय सीमा भी पार कर चुके हैं। एआरटीओ ने बताया कि अब तक 278 चालान किए जा चुके हैं, अब इस संख्या को तेजी से बढ़ाया जाएगा। पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

जनपद में डेढ़ लाख से अधिक बाइक, 37 हजार से अधिक कारें और 27 हजार से अधिक ट्रैक्टर पंजीकृत हैं।
अधिकारियों के मुताबिक शेष वाहन जिनके आखिर में 4 व 5 अंक आते हैं, उनके लिए समय सीमा 15 अगस्त, 6 व 7 अंक के लिए 15 नवंबर और 8 व 9 अंकों वाले वाहनों के लिए 15 फरवरी 2023 तक की अंतिम समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

- बुक माई एचएसआरपी.कॉम पर लॉगिन करना होगा।
- दो पहिया, चार पहिया या व्यवसायिक वाहन की श्रेणी चुननी होगी।
- फिर वाहन कंपनी के करीबी डीलर को चुनें।
- वाहन की चेचिस व पंजीयन नंबर से लेकर वाहन मालिक का मोबाइल नंबर फीड होगा।
- आरसी एवं आईडी अपलोड करने पर ओटीपी मिलेगा आएगी।
- टाइम स्लाट चुना जाएगा।
- डिस्प्ले कीमत का ऑनलाइन भुगतान करें।
- प्रक्रिया पूरी होने पर नंबर प्लेट लगवाने का समय आ जाएगा।
- दोबारा समय बुक कर सकते हैं। जिसका कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
कुल संचालित व्यवसायिक वाहन - 14872 - 6603
कुल संचालित गैर व्यवसायिक वाहन - 321000 - 121919
....................................................................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें