फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प में सीएचसी को मिला प्रदेश में सातवां स्थान

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद। सीएचसी जहानाबाद को कायाकल्प अवार्ड के लिए प्रदेश में सातवां स्थान मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

2019 अप्रैल में डॉ. जेपी वर्मा ने सीएचसी के अधीक्षक का पद ग्रहण किया था। इसके बाद अस्पताल में कर्मठ डॉक्टरों व कर्मचारियों की टीम बनाई गई। इसमें डॉ. जगज्योति सिंह, डॉ. डीडी वर्मा, सरताज अहमद, सुनील कुमार, हिमांशु सचान, मोनिका उत्तम, प्रियंका राय, आरती वर्मा, रंजन देवी, अवधेश सिंह, शशि देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले नौ स्थानों पर टूटी बाउंड्री की मरम्मत कराई। इसके बाद सीलन युक्त इमारत, शौचालयों की जर्जर हालत से मुक्ति, साफ सफाई जैसे कार्य कराए गए।
नगर पंचायत से भी सहयोग लिया गया। अस्पताल में पिंक टॉयलेट, इंटरलॉकिंग रोड भी बनाई गई। अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को बैठने के लिए बेंच, वाटर कूलर आदि के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

इसके चलते ही सीएचसी को काया कल्प में सातवां स्थान मिला। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल की स्थिति में और सुधार का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें